आख़िरी बदलाव 2 November 2026
आपका नाम, ईमेल, फ़ोन नंबर और पता. आपकी डाली हुई वस्तुओं की फ़ोटो और विवरण. आपने क्या दिया और क्या लिया इसका रिकॉर्ड, और तय करके लेने न जाने की नोंध.
पता इसलिए माँगते हैं कि कोई लेने आ सके, तभी यह काम चलता है. जिसकी ज़रूरत नहीं, वह हम नहीं माँगते.
जब तक आप तय न करें, कोई नहीं. लोग जब वस्तुएँ देखते हैं तो उन्हें सिर्फ़ आपका इलाका और शहर दिखता है — पता या फ़ोन नंबर कभी नहीं.
जब आप किसी का अनुरोध मंज़ूर करते हैं, तब उस एक व्यक्ति को आपका फ़ोन नंबर और पूरा पता दिखाया जाता है, ताकि वह लेने आ सके. एक बार देने के बाद यह वापस नहीं लिया जा सकता — रद्द करने से भी पता भुलाया नहीं जाता. यह बात हम आपको वस्तु डालने से पहले ही बताते हैं.
जब आप कोई वस्तु माँगते हैं, तो देने वाले को आपका नाम, इलाका, कारण और आपने कितनी वस्तुएँ दीं, लीं या लेने नहीं गए, यह दिखता है. मंज़ूरी देने तक आपका फ़ोन नंबर या पता उन्हें नहीं दिखता. मंज़ूरी देने के बाद उन्हें आपका पूरा नाम, फ़ोन नंबर और पूरा पता दिखता है, ताकि आप दोनों वस्तु लेने का समय तय कर सकें.
हम आपकी जानकारी बेचते नहीं. आपको विज्ञापन नहीं दिखाते. ऊपर बताए एक व्यक्ति और नीचे बताई साइट चलाने वाली सेवाओं के अलावा फाउंडेशन के बाहर किसी को आपका विवरण नहीं देते.
शिकायत या विवाद की जाँच करते समय फाउंडेशन के कर्मचारी आपका संपर्क विवरण देख सकते हैं. वे जब भी देखें, उसकी नोंध होती है.
कुछ कंपनियाँ हमारे लिए इस साइट के हिस्से चलाती हैं: Vercel वेबसाइट होस्ट करता है, MongoDB Atlas डेटाबेस रखता है, Cloudinary वस्तुओं की फ़ोटो रखता है और उनका आकार बदलता है, और Resend हमारे ईमेल भेजता है. वे आपकी जानकारी सिर्फ़ साइट चलाने के लिए संभालते हैं; हम उसे किसी और काम के लिए उन्हें नहीं देते.
वस्तुओं की फ़ोटो सार्वजनिक होती हैं, क्योंकि देखने वाले हर व्यक्ति को वे दिखनी चाहिए. ऐसी फ़ोटो न लें जिसमें आपका मकान नंबर, पता या किसी का चेहरा दिखे.
हम कुकीज़ का उपयोग सिर्फ़ आपको लॉगिन रखने के लिए करते हैं. इस साइट पर कोई विज्ञापन कुकीज़, ट्रैकिंग या एनालिटिक्स नहीं है.
आप अपनी प्रोफ़ाइल से, कभी भी, ख़ुद खाता हटा सकते हैं. आपका नाम, ईमेल, फ़ोन नंबर और पता मिटा दिया जाता है.
आपकी पहले दी हुई वस्तुओं का रिकॉर्ड रहता है, पर नाम की जगह "हटाया गया उपयोगकर्ता" दिखता है — क्योंकि जिन्होंने वे वस्तुएँ लीं, उनके लिए वह रिकॉर्ड ज़रूरी है. आपकी पहचान कराने वाला कुछ बाकी नहीं रहता.
हमने आपकी कौन-सी जानकारी रखी है यह जानना हो, या कुछ ग़लत लगे, तो फाउंडेशन से संपर्क कीजिए. हम जवाब देंगे.